दतिया जिले के लहार रोड पर 02 बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार 04 लोग घायल हो गए। वहीं चारों घायलों को शुक्रवार दोपहर 02 बजे इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहाँ पर घायलों का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सॉफ्ता निवासी संदीप पुत्र भारत सिंह यादव भांडेर से लौटकर घर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।