बिश्रामपुर: गोवंश तस्करी मामले में फरार आरोपी के घर कोर्ट का इश्तेहार चस्पा, सरेंडर की चेतावनी
पलामू जिले के रेहला थाना पुलिस ने झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मामले में फरार आरोपी पिकअप वैन मालिक मनोज कुमार मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट से जारी इश्तेहार को पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित रुद्रनगर में आरोपी के घर की दीवार पर चस्पा किया। साथ ही थाना चौक समेत अन्य सार