ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड से पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए 45 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को गुरुवार को रात लगभग 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड पर कोई खुले में शराब पी रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घोसी मोहल्ला निवासी लखन ग्वाल उम्र 45 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।