बांधवगढ़: समर कैम्प में ब्राइटर माइंड्स कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने दिखाई अद्भुत एकाग्रता और स्मरण शक्ति
उमरिया के पीटीएस ऑडिटोरियम में जिला पुलिस बल एवं पीटीएस के संयुक्त तत्वावधान में ब्राइटर माइंड्स कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 65 बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को एकाग्रता, स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाने की तकनीकें सिखाई गईं। ब्लाइंडफोल्ड गतिविधियों में बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर पहचान कराई