देशभर में चल रहे हिंदू सम्मेलनों की कड़ी में सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे ईसागढ़ में भी भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृंदावन की प्रसिद्ध साध्वी राधे भारद्वाज प्रमुख संत के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री रोहित दुबे भी सम्मेलन में शामिल हुए।