भभुआ: रतवार गांव स्कूल के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jan 28, 2026 भभुआ प्रखंड के रतवार गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आज बुधवार को सुबह 8 बजे पुलिस अधिकारी गोल्डन कुमार ने बताया कि भभुआ थानाध्यक्ष क्षेत्र के रतवार गांव निवासी परशुराम पांडेय के 42 वर्षीय पुत्र रामवृत पांडेय बताया जाता है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की देर रात घर पर खाना खाने के लिए नहीं आए तो घर वाले ढूंढने लगे।