फुलवरिया: श्रीपुर पुलिस और शराब तस्कर के बीच बीते देर रात हुई मुठभेड़,तस्कर को लगी गोली, एक कट्टा दो जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बांसी बतरहा मिक्सिंग प्लांट के पास बीते देर रात करीबी 11:00 बजे पुलिस और शराब तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से शराब तस्कर घायल बताया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने एक कट्टा दो जिंदा करतूस और एक खोखा को भी बरामद की है। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे fsl की टीम श्रीपुर थाने में जांच करने पहुंची थी।