भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने चक्रधरपुर के पम्प रोड स्थित अपने आवास पर सपरिवार गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को सौंपा।