टिब्बी कस्बे में स्थित गायत्री गोशाला के खुला बंदी शिविर से आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक बंदी रविवार रात फरार हो गया। सोमवार सुबह हाजिरी के दौरान बंदी मणाराम उर्फ मणिया (निवासी सिरोही) के अनुपस्थित मिलने पर हड़कंप मच गया। जिला कारागृह की प्रहरी सुनीता वर्मा की रिपोर्ट पर टिब्बी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। काफी तलाश के बाद भी बंदी का कोई सुराग नहीं मिला।