जींद: जींद बीजेपी के जिला अध्यक्ष को ज्ञापन देने जा रहे खिलाड़ियों को पुलिस ने रोका
Jind, Jind | Feb 26, 2024 जींद शहर में कोर्ट के पीछे स्थित रेलवे फाटक पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू मोर विशेष रूप से मौजूद थे। यहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष को ज्ञापन देने पहुंचे ख़-खो के खिलाड़ियों को पुलिस ने रोक लिया। बाद में मीडिया व खुफिया विभाग के कर्मचारियों ने मध्यस्थता की और उनके ज्ञापन को खेल अधिकारियों व भाजपा जिला अध्यक्ष तक पहुंचाया।