सिसई: सिसई-बसिया मार्ग पर संवेदक ने बिजली के पोल व तार हटाए बिना बनाई सड़क, ग्रामीणों ने बताया जानलेवा
Sisai, Gumla | Feb 11, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सिसई बसिया मार्ग में पीडब्ल्यूडी विभाग से 100 करोड़ से ज्यादा लागत का सड़क निर्माण हो रहा है। प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत के मुखिया रवि उरांव और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में संवेदक के द्वारा 11000 वोल्ट का पोल और तार हटाए बिना ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिससे कोई बड़ी जानलेवा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।