चैनपुर: चैनपुर में पशु अस्पताल के निर्माण में घटिया क्वालिटी के ईंट का इस्तेमाल,कार्य की गुणवत्ता व मजबूती पर उठे सवाल
घटिया सामग्री का प्रयोग कई बार जानलेवा साबित हो चुका है। बावजूद सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसा ही हाल चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय निर्माण में देखने को मिल रहा है।