कवर्धा: कवर्धा में नक्सलवाद समाप्ति के ऐतिहासिक संकल्प पर भव्य हनुमंत भंडारा, श्रद्धालुओं ने शांति के नए युग का किया स्वागत
सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के ऐतिहासिक संकल्प की पूर्ति के उपलक्ष्य में कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य हनुमंत भंडारा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन किए और प्रदेश में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। भंडारे में उपमुख