समस्तीपुर: उप मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाल व्यवस्था
समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत के वार्ड-7 स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाल व्यवस्था ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों के इलाज, टीकाकरण और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बने इस सरकारी भवन में इलाज के बजाय अनाज का भंडारण किया जा रहा है।