फतेेहपुर: बाराबंकी में तेज रफ्तार बुलेट के कहर से दंपति और मासूम घायल, टक्कर मारकर सवार हुआ फरार
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक हादसे में दंपति और उनका पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घटना मुंशीगंज बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुई, जहां सामने से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गया।