धामपुर: अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मानियावाला के पास नेशनल हाईवे 734 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट नीचे खेत में गिरी
शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मानियावाला के पास नेशनल हाईवे 734 पर हरियाणा के रोहतक से उत्तराखंड के रामनगर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी।जिसमें कार चालक हरियाणा के हिसार निवासी सोनू व कार सवार नैनीताल निवासी खेमचंद जगदीश योगेश दयाल गिरधारी और आनंद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।