बयाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में मंगलवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शाम करीब चार बजे तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान लगभग एक दर्जन गांवों में चना मटर के आकार के ओले गिरे। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से परे क्षेत्र में धूलभरी आंधी चली।