सारठ प्रखंड परिसर में प्रमुख गौतम कुमार रवानी ने सोमवार सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। सभी ने राष्ट्र गान गाकर व पुलिस जवानों ने पैरेड कर झंडे को सलामी दी। MLA चुन्ना सिंह ने महापुरुषों के अमर रहने के नारे लगाए व गणतंत्र दिवस की बधाई दी। BDO सीके सिंह, उपप्रमुख अनीता कुमारी, जिप सदस्या पिंकी कुमारी, CHC प्रभारी डॉ जियाउल हक समेत अधिकारी, कर्मी व दर्जनों मौजूद थे।