हाथरस: दो बाईकों की जोरदार टक्कर में एक शख्स गंभीर रूप से घायल, राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस के गांव नगला कांच के पास 2 बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई सड़क हादसे के दौरान गांव नगला कांच निवासी अजय कुमार पुत्र कुमरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से शख्स को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शख्स को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उपचार किया।