कोतवाली जरवा अंतर्गत पुलिस चौकी बघेलखंड क्षेत्र के एक गाँव में बीते मंगलवार को अज्ञात कारणों से हुए भीषण अग्निकांड में सात परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में पीड़ित परिवारों के समक्ष आवास, भोजन व ठंड से बचाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। अग्निकांड के बाद एसएसबी 9वीं वाहिनी के जवानों ने प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध कराया।