बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट मुकदमा दर्ज
हजियापुर की रहने वाली निरवत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया। वह अपने घर पर कपड़े धो रही थी पड़ोस के ही रहने वाले दबंग अंसार, दिलशाद, शबाना, रुखसाना ने पीड़िता को गंदी-गंदी गाली देना शुरू कर दी गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने पीड़िता को घर में घुसकर बेरहमी से मारा पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है।