गभाना: पैराई ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मिली जानकारी के अनुसार गभाना क्षेत्र के गांव नगौला निवासी नरेंद्रपाल सिंह बुधवार शाम को रेलवे लाईन की तरफ घूमने गए थे। तभी किसी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और उन्हें आनन फानन में उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर रात्रि में उनकी मौत हो गई।