दरभंगा: वार्ड 2, सुंदरपुर वीरा में 2 महीने से चल रहे मुफ्त मिथिला पेंटिंग शिविर का समापन
दरभंगा के वार्ड नंबर 2 के सुंदरपुर वीरा में चल रहे विगत दो महीने से निःशुल्क मिथिला पेंटिंग शिविर का समापन गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे कर दिया गया। इस दौरान सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को वार्ड 2 के पार्षद प्रतिनिधि के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। बता दे कि यह निः शुल्क मिथिला पेंटिंग शिविर का आयोजन डॉक्टर प्रभात दास फाउंडेशन के द्वारा किया गया था।