गोपालपुर: शादी समारोह में कथित हर्ष फायरिंग, युवक को लगी गोली; पटना रेफर
नवगछिया के आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-3 में शादी समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग में 24 वर्षीय हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट में लगी, जो शरीर के भीतर सीने के पास फंसी होने की आशंका है। घटना के बाद उन्हें नवगछिया अनुमंडल अस्पताल, फिर मायागंज अस्पताल रेफर कर गया वहां से पटना भी रेफर किया गया है