कानपुर: भौती हाईवे पर दो ट्रैकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, चालक को केबिन काटकर निकाला गया, हालात गंभीर
पनकी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया। पुलिस ने गैस कटर से काटकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 8:00 बजे बताया कि, दोनों ट्रकों हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गयाहै