मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 385 चालान काटकर ₹5,40,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 385 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 5,40,000 रुपए का यातायात पुलिस में जुर्माना वसूला है। वहीं यातायात पुलिस ने पूरी कार्रवाई के बाद सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का सही से पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।