बनमनखी: बनमनखी में दिनभर झांप-तोप करता रहा मौसम, मक्का फसल समेटने में किसान रहे परेशान
बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई। मौसम के इस झांप-तोप के बीच खेतों में तैयार मक्का फसल को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए किसान दिनभर जुटे रहे। किसानों ने बताया कि अचानक मौसम बदलने से कटे हुए मक्का के भींगने की आशंका बनी रही। इसके कारण