गिरिडीह: तीसरी के कुंडी गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,शव का सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम
तीसरी के कुंडी गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को 1 बजे मृतका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। इस बाबत मृतका के चचेरे भाई कैलाश भदौरिया ने बताया कि उसकी चचेरी बहन सीता कुमारी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था।