फतेहपुर: थरियांव में दहेज उत्पीड़न मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पूर्व प्रधान सहित 6 गिरफ्तार
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के दर्ज मामले की विवेचना करने गई महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल पर शनिवार शाम आरोपी पक्ष ने हमला कर दिया था। हमले में महिला दरोगा व हेड कांस्टेबल मामूली रूप से जख्मी हो गए थे। सूचना पर सीओ समेत कई थाने का फोर्स पहुंची थी। पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा