बांसवाड़ा: उदयपुर रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसे मजदूर का चेहरा, एमजी अस्पताल में उपचार के दौरान 25 टांके लगे
शहर के उदयपुर रोड़ स्थित एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां काम कर रहे एक मजदूर का चेहरा अचानक लिफ्ट के चैनल गेट और दीवार के बीच फंस गया, साथ में आए काम करने वालों ने बताया कि वासु पुत्र नारायण निवासी गोरछा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है