रायबरेली: मेजरगंज में अनियंत्रित डीसीएम ट्रक में पीछे से जा टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल परिचालक की इलाज के दौरान हुई मौत
रविवार शाम तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। ट्रक के पीछे चल रहा डीसीएम अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी। कि चालक और परिचालक दोनों गंभीर अवस्था में घायल हो गए। पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया। जहां परिचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तथा चालक का गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है।