चूरू: सैनिक बस्ती में भाजपा की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित, राजेन्द्र राठौड़ व हरलाल सहारण रहे मौजूद
Churu, Churu | Sep 13, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती स्थित पूर्वनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर शनिवार शाम 6 बजे भाजपा की सेवा पखवाड़ा जिला कार्यशाला आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, विधायक हरलाल सहारण मौजूद रहे।