चूरू: राजकीय पीडीयू मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल और मेस भवन क्षतिग्रस्त, बारिश के बाद बढ़ा हादसे का खतरा
Churu, Churu | Sep 13, 2025 चूरू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में भावी डॉक्टर डर के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। यहां हॉस्टल और मेस भवनों की जर्जर हालत मेडिकल छात्रों की सुरक्षा पर खतरा बन गई है। घटिया निर्माण कार्य और लंबे समय से रखरखाव के अभाव में दीवारों पर चौड़ी दरारें पड़ चुकी हैं, छत से प्लास्टर झड़ रहा है।