पूरनपुर: शेरपुर कला में भीषण गर्मी और बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, देर रात किया विरोध प्रदर्शन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार रात सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अनावश्यक कटौती का विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बिजली बाधित हो रही है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।