नगर परिषद सुपौल के कर्मियों के साथ थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से किए गए बर्बर व्यवहार को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। घटना के विरोध में जहां नगर परिषद के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, वहीं इस मामले को लेकर सोमवार को वार्ड संख्या 22 स्थित असजद आलम के आवास पर बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन, पटना के पदाधिकारियों द्वारा प्रेस वार्ता आयोज