खुरई: उपज मंडी में खाद के लिए रात 8 बजे तक किसानों में मारामारी, सैकड़ों को नहीं मिला खाद
Khurai, Sagar | Aug 19, 2025 मंगलवार रात 8 बजे तक उपज मंडी के खाद विक्रय केंद्र पर किसान खाद के लिए मारामारी करते देखे गए, कई बार तो किसानों में ही विवाद हो गया,बाजू की एक खिड़की पर सेटिंगबाजी कर खाद बिक्रय होता रहा। दरअसल सोमवार को चक्का जाम के बाद टोकन देकर पहले खाद देने का आश्वासन दिया था लेकिन मंगलवार सुबह से दूसरे किसान भी आ गये जिससे अफरा तफरी मच गई पुलिस भी नहीं बना पाई व्यवस्था