भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महान संत कवि एवं समाज सुधारक संत बाबा रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा रविदास जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित जनों ने उनके जयकारे लगाए और उनके आदर्शों एवं कार्यों को स्मरण किया।