सांगानेर: जयपुर के आमेर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अग्निशमन यंत्रों से पंप कर्मचारियों ने पाया काबू
जयपुर के एक पेट्रोल पम्प पर देर रात आग लगने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। दरअसल पेट्रोल भरवाने पहुंची एक बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग की चपेट में आई दो गाड़ियों पर पेट्रोल पम्प पर लगे कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रो से आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।