बगहा: बगहा नगर के हरहा पुल पर स्थित नए सोझी घाट पुल के पहुंच पथ पर हुई एक दुर्घटना से स्थानीय लोग हुए आक्रोशित
बगहा नगर के हरहा पुल पर स्थित नए सोझी घाट पुल के पहुंच पथ पर हुई एक दुर्घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं। दुर्घटना में एक ट्रैक्टर पहुंच पथ से नदी में गिर गया, हालांकि चालक की जान बच गई है। घटना शाम की है जहां एक ट्रैक्टर चीनी मिल से गन्ना आपूर्ति कर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चढ़ाई के क्रम में ढलान से नीचे जा गिरा।