उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ करते एक आरोपी को महिलाओं ने पकड़ कर जमकर मारपीट की है।जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार शाम 5 बजे से वायरल हो रहा है। पीड़ित के परिजनों ने उसहैत पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर एक मनचला किशोरी से छेड़छाड़ करते महिलाओं ने पकड़ लिया और जमकर चप्पल बरसाई है।