दलौदा: अफजलपुर गांव में फिर मिला 10वीं सदी का पुरातात्विक अवशेष, योगिनी प्रतिमा की पुष्टि
मंदसौर जिले के अफजलपुर गांव में लगातार दूसरे दिन प्राचीन प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में उत्साह है। 16 जून को खुदाई के दौरान एक योगिनी प्रतिमा मिली, जिसे सुरक्षित रखा गया। पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ. डी.पी. पांडे के अनुसार यह 10वीं सदी की है,इससे पहले भी दो जैन प्रतिमाएं मिली थीं, गांव से अब तक 60 से अधिक दुर्लभ प्रतिमाएं प्राप्त हो चुकी हैं,