बरेली: सपा नेताओं की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, व्यापारी से मारपीट का मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का
बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के सपा कार्यालय सिविल लाइंस के बाहर गाड़ी हटाने को लेकर व्यापारी से विवाद हो गया। आरोप है कि सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ्य मिश्रा, उनके भाई सपा छात्र सभा अध्यक्ष अविनाश मिश्रा और ब्रजेश श्रीवास्तव ने व्यापारी को लात-घूंसों से पीटा। हैरानी की बात ये रही कि जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप मौके पर मौजूद थे, लेकिन मारपीट नहीं रोकी।