बरेली: कांवड़ियों की सेवा में मुस्लिम समुदाय का अनोखा योगदान, खुर्रम गोटिया में लगाया सेवा कैंप
बरेली, खुर्रम गोटिया – सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक और मिसाल मोहल्ला खुर्रम गोटिया में उस समय देखने को मिली, जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सावन माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया।शुक्रवार को लगाए गए इस सेवा शिविर में कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, शरबत, फल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की।