बरवाडीह: आयुष्मान योजना के लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने का निर्देश
प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ रेशमा रेखा मिंज की अध्यक्षता में पीडीएस दुकानदारों, सीएससी वीएलई एवं प्रज्ञा केंद्र संचालकों की बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के सभी पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया गया।