लंभुआ: लम्भुआ तहसील क्षेत्र के माधवपुर गांव से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का भव्य जत्था, गूंजे बोल बम के जयघोष
सुलतानपुर जनपद की लम्भुआ तहसील क्षेत्र के माधवपुर गांव से बुधवार को आस्था और भक्ति से ओतप्रोत कांवड़ियों का विशाल जत्था बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा की शुरुआत गांव के प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना व मंगल पाठ के साथ की गई। कांवड़ियों के रवाना होते ही पूरा गांव "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा।