देहरादून: विपक्ष के आरोपों के बीच धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, पर्यटकों की संख्या ने तोड़े रिकॉर्ड
देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन ने नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते तीन सालों में राज्य में 23 करोड़ 46 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं। धार्मिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के प्रचार से उत्तराखंड अब बारहमासी पर्यटन राज्य बन चुका है।