चूरू: चूरू में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Feb 10, 2026 चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला कलक्ट्रेट सभागार आपणी योजना में कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि विपणन विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि विभागीय योजनाओं में प्राप्त लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करवाएं।