जबलपुर: जबलपुर कैंट बोर्ड के खिलाफ 'कुंभकर्ण' प्रदर्शन; पानी की किल्लत और बदहाली पर भड़की युवा कांग्रेस
जबलपुर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आज कैंट बोर्ड कार्यालय के सामने स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर एक अनोखा और उग्र प्रदर्शन किया गया। क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से जारी पानी की गंभीर किल्लत, चरमराई सफाई व्यवस्था और कैंट अस्पताल की बढ़ी हुई फीस से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने 'कुंभकर्ण' का रूप बनाकर प्रशासन को नींद से जगाने का प्रयास किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे