मंदसौर: 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,रामटेकरी रोड केंद्रीय विद्यालय के पास से ढाई लाख की नशीली सामग्री और बाइक
मंदसौर के वाईडी नगर थाना पुलिस ने 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ अबरार उर्फ सन्ना कुरैशी और फैजान शाह को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य की ड्रग्स,एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जब्त किए हैं,दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है,