बड़ौद: एनडीपीएस एक्ट का इनामी फरार आरोपी मंदसौर जिले से गिरफ्तार बडौद पुलिस को मिली सफलता
थाना बडौद से सोमवार शाम 6 बजे जारी हुवे प्रेस नोट के मुताबिक 3 सितंबर 2025 को थाना बडौद में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे इनामी आरोपी ईश्वर सिंह पिता भारत सिंह निवासी ग्राम मदकोटा को बडौद पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी मंदसौर जिले के ग्राम आंबा भरपुर, थाना सुवासरा क्षेत्र से की गई है।